28 दिसंबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि प्रजातंत्र किसी भी दशा में युद्ध व जनसंहार से स्थापित नहीं किया जा सकता...

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि प्रजातंत्र किसी भी दशा में युद्ध व जनसंहार से स्थापित नहीं किया जा सकता। राष्ट्रपति ने शनिवार को तेहरान में सीरिया के नये राजदूत अदनान हसन महमूद से भेंट में इस बात पर बल देते हुए कि प्रजातंत्र किसी भी दशा में बंदूक़ों, युद्ध और जनसंहार से स्थापित नहीं होता, कहा कि पश्चिम और कुछ क्षेत्रीय देश एसी स्थिति में सीरिया में प्रजातंत्र की स्थापना की बात कर रहे हैं कि जब उन्होंने आतंकवादी की आर्थिक व सैनिक सहायता करके इस देश के संकट को अधिक जटिल बनाया है। राष्ट्रपति ने सीरिया में युद्धबंदी और शांति स्थापना के लिए प्रयासों को आवश्यक बताया और स्पष्ट किया कि जो लोग वास्तव में सीरिया के शुभचिंतक हैं उन्हें इस प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए। इस भेंट में सीरिया के नये राजदूत ने भी कहा कि वर्चस्वादी देश, जो चारों ओर से आज सीरियाई जनता पर धावा बोल रहे हैं वास्तव में इस्राईल विरोधी मोर्चे को नुक़सान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमरीकी षडयंत्रों से सीरियाई जनता अवगत है इसी लिए गत बीस महीने से शत्रुओं के षडयंत्र विफल हो रहे हैं। .............166